कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर कोला निवासी देवेन्द्र उम्र 22 वर्षीय पुत्र विश्राम सिह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह अपनी फोर व्हीलर गाडी लेकर घर पर आ रहा था। जैसे ही वह नरेश के घर के निकट पहुॅचा तो बीच रास्ते में पानी का पाइप पड़ा हुआ था। जिसे हमने हटाने को कहा। किसी ने नहीं सुनी।
जब हमने अपनी गाड़ी पाइप के ऊपर से निकाली, उसी समय नरेश अपने बेटे अजय सहित तीन अन्य लोगों के साथ आये और आते ही हमारी गाड़ी की चाबी निकाल ली और हमारे साथ मारपीट करने लगे। हमें पिटता देख बीच बचाव के लिए आये हमारे चचेरे भाई अमित पुत्र बेचेलाल तथा अमित पुत्र हन्सराम को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पीडि़त देवेंद्र. अमित, अमित का मेडीकल परीक्षण करवाया।
