नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद चबूतरे पर बैठे युवक के साथ दबंगों ने जाति सूचक गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी राजकुमार पुत्र श्रीपाल जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि मंगलवार की सुबह सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर गांव के मोनू पुत्र अशोक कुमार, पंकज कुमार पुत्र गुड्डू, समी व गुड्डू पुत्र अशोक कुमार से विवाद हो गया। जिसके बाद पीडि़त अपने घर चला आया। दोपहर में पीडि़त अपने चबूतरे पर बैठा था, तभी दबंगों ने जाति सूचक गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त को ही थाने में बैठा लिया और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
दबंगों ने जाति सूचक गाली-गलौज कर युवक को पीटा
