नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश को लेकर जानवरों को चारा डालने गई महिला को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आये पति व पुत्री को भी पीटा। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ठिउरिया निवासी नरेंद्र सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह अपने दरवाजे पर बंदी भैंसों को चारा डालने गई थी। उसकी पत्नी को दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर पीटा। जानकारी होने पर पीडि़त तथा पुत्री बचाने पहुंचे, तो उनके साथ भी आरोपियों ने जमकर लाठी-डंडों से मारपीट की। जिससे पिता, पुत्री, पत्नी सहित तीनों लोग घायल हो गए। जिस बात की सूचना पीडि़त ने थाना पुलिस को दी। चीख पुकार मचाने पर लोगों ने बीच बचाव किया। तब पीडि़त किसी तरह थाने आया और थाना पुलिस को आपबीती बतायी। पीडि़त ने गांव के ही नामजद दबंग आरोपी रविंद्र पुत्र कश्मीर सिंह, हिमांशु पुत्र रविंद्र सिंह, विनय पुत्र अरविंद, शारदा पत्नी रविंद्र सिंह, पुत्री राजेंद्र के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर पीडि़त का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई शुरू कर दी।
