दबंगों ने सफाईकर्मी को पीटा, पत्नी से की छेड़छाड़

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम राजा रामपुर मेई निवासी साधना देवी पत्नी दीपक वाल्मीकि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम 20 अप्रैल को वह अपने घर पर घरेलू कामकाज निपटा रही थी। उसी समय गांव के दबंग लोग उसके दरवाजे पर खड़े होकर गाली देने लगे। उसने गाली देने से मना किया। इसी बात से नाराज युवक उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और घरेलू सामान तोडफ़ोड़ दिया। महिला ने फोन पर अपने पति को घटना के बारे में बताया। पति दीपक कुमार घर पहुंचा, तो दबंगों ने दीपक कुमार को भी जमकर मारापीटा और उसे जान से मारने की धमकी दी। आज थाने पहुंचकर साधना देवी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *