
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने मनरेगा योजना के तहत डलवाये गये चकरोड को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीडि़त प्रधान ने विकास खंड अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत समैचीपुर इमादपुर के ग्राम प्रधान ने विकास खंड अधिकारी को फोन द्वारा शिकायत कर बताया कि उनकी ग्राम सभा में मनरेगा योजना के द्वारा एक वर्ष पूर्व चकरोड डलवाया गया था। जिस पर दबंग हावी हो गए और बीती रात चकरोड को जेसीबी मशीन लगाकर क्षतिग्रस्त करवा दिया। जब सुबह प्रधान को जानकारी हुई, तो ग्राम प्रधान ने फोन द्वारा सूचना विकास खंड कार्यालय तथा विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह को दी। आज किसी वजह से जिले पर मीटिंग होने के कारण से विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह विकास खंड कार्यालय पर नहीं पहुंचे। हालांकि फोन पर उन्होंने दबंग आरोपीगणों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। बताते चलें कि ग्रामीण ओमवीर पुत्र रामकुमार निवासी उमरपुर ने समैचीपुर निवासी रामलड़ैते का खेत खरीदा था। जिसके पास चकरोड पड़ा हुआ था। जिसको ओमवीर पुत्र रामकुमार ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी नामदर्ज सूचना ग्राम प्रधान ने विकास खंड अधिकारी को दी है।
