दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, शिकायत पुलिस से

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट के मामले में पीडि़तो ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकाारी के मुताबिक, थाना अमृतपुर के ग्राम कुबेरपुर कुडरा निवासी बिट्टी देवी पत्नी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि २१ जनवरी को भगवान शरन, रामबाबू पुत्रगण जगन्नाथ, अनूप, राजू, सुधीर, मानू शिवम पुत्रगण भगवान शरन, मीनाक्षी पत्नी सुधीर, सरोजनी पत्नी भगवान शरन आदि ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार की सुनीता, मोहिनी, सत्यम मिश्रा, रामसेवक, सुभाष को मारापीटा। शोर शराब सुनकर आसपास के लोग आ गये। जिन्हे देखकर आरोपीगण तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पीडि़त ने कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *