फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दंबगों ने घर में घुसकर महिलाओं को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गयी है।
जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम चपरा में मामूली विवाद के चलते लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग दाताराम पुत्र जमादार के घर में घुस गये। दाताराम की पत्नी सुधा देवी व उनकी बहू आरती पत्नी सत्येंद्र, नंद, कीर्ति पुत्री दाताराम के साथ जमकर मारपीट की। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को फोन पर सूचना दी। जिस पर उपनिरीक्षक जगभान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल की। पीडि़त दाताराम के पुत्र सत्येंद्र ने बताया कि वह हरियाणा में ड्राइवरी का कार्य करता है। मारपीट करने वाले बक्से से रूपये भी निकाल ले गये। चार दर्जन से ज्यादा ग्रामीण थाने पहुंचे और घेराव करने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि धारा 144 लागू है। भीड़ जमा करने का मुकदमा दर्ज हो जाएगा। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने पीडि़तों को भरोसा दिया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट कर की अभद्रता
