दबंगों ने नाली की बंद, सडक़ बह रहा गंदा पानी, निकलना मुश्किल

भाजपा नेता ने नाली खुलवाने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों द्वारा नाली बंद कर देने से सडक़ पर गंदे पानी का कीचड़ बह रहा है। कमालगंज के क्षेत्र गदनपुर देवराजपुर में दबंगो द्वारा नाली बंद करने से गांव जाने वाली सडक़ पर पानी बह रहा है। जिससे गांव जाने वाले लोगों को नाली के गंदे पानी से निकलना पड़ता है, जबकि इसी सडक़ पर पापाठशाला तथा सचिवालय भी है। ग्राम प्रधान द्वारा आज तक कोई कायवाही नहीं की गई। जिससे ग्रामवासियों का निकलना भी दूबर हो गया है। ग्रामीणों ने आमिल के प्रधान रघुनन्दन पाल व गदनपुर देवराजपुर के प्रधान दिलीप कुमार यादव को कई बार लिखित शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं भाजपा के जिला मंत्री गुरुचरन आजाद ने मांग की है कि सडक़ के दोनों तरफ नालियां खुलवायी जाये, जिससे कमालगंज दरियागंज मेन रोड से गांव तक सुरक्षित पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *