दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर छीनी नगदी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी और जेब में रखी नगदी छीन ली तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बरतल निवासी राम सिंह राठौर पुत्र कालीचरण राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह बीती शाम बाजार कर घर वापस लौट रहा था, तभी गांव के ही दबंगों ने रोक लिया और बेबजह गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया तथा जेब में रखी ५ हजार की नगदी को छीन लिया। आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पीडि़त ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *