नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जानवरों से फसल चराने का विरोध करने पर दबंग युवक ने ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने थाने में दबंग युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा मंझाना निवासी इच्छा राम पुत्र महाराम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ही गांव के आरोपी युवक ने उनके खेत में पकी खड़ी मक्का की फसल को अपने जानवरों से चरवा रहे थे। जिसका पीडि़त ने विरोध किया, तो उक्त आरोपी ने पीडि़त के साथ मारपीट कर दी। जिस पर पीडि़त ने थाने पहुंचकर गांव के ही आरोपी युवक प्रकाश पुत्र नामालूम के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
फसल चराने का विरोध करने पर दबंग ने ग्रामीण को पीटा
