कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम प्रधान भोजपुर को दबंगों लिखाये गये मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी तथा बच्चों का अपहरण कर लेने की भी बात कही।
थाना क्षेत्र की ग्राम भोजपुर निवासी मूलचंद बरतारिया जो कि वर्तमान में ग्राम प्रधान भोजपुर से हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि गांव का दबंग सर्विस सिंह चुनावी रंजिश मांनते हैं। जिसमें उन्होंने पूर्व में बंधक बनाकर मारपीट करने मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है। उसी रंजिश में दबंग प्रधानी से त्यागपत्र देकर और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी ने धमकी दी अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देगा या उनके बच्चे का अपहरण कर लेगा। डर के कारण ग्राम प्रधान अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहा है एवं घर पर रहने को मजबूर है। ग्राम प्रधान ने बताया इस मामले की शिकायत थाना कमालगंज में की थी, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे दबंग के हौसले बुलंद है। पीडि़त का कहना है कि उसके साथ व उसके बच्चों के साथ कोई भी घटना घट सकती है।
दबंग ने दी ग्राम प्रधान को जान से मारने व बच्चों का अपहरण कर लेने की धमकी
