फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दि यूपी किसान डेवलपमेंट एग्रो मल्टी स्टेट को-आपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन ने फर्जी मुकदमा लगाकर उत्पीडऩ करने के संदर्भ में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए मांग की है कि उच्चाधिकारी द्वारा जांच कराएं।
एग्रो के चेयरमैन चंदन सिंह ने दिये गये प्रार्थना में दर्शाया कि 6 मई को चौकी कुआं खेड़ा व कोतवाली कायमगंज द्वारा अनैतिक अपराध किया गया था। जिसकी सूचना मैंने जिलाधिकारी को दी। जिसके बाद कोतवाली कायमगंज व चौकी कुआं खेड़ा तथा सीओ कायमगंज द्वारा गलत तरीके से फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। राजीव कुमार यादव द्वारा इनकी रिश्तेदार से धीरज यादव, अभिषेक व अन्य लोगों से फर्जी प्रार्थना पत्र दिला रहे हैं और षड्यंत्र के तहत कोई केस लगाकर फंसाना चाहते हैं। सीओ ऑफिस से फोन करवा रहे हैं कि दीनदयाल नाम के व्यक्ति ने तुम्हारे खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है, आकर अपने बयान दर्ज कराओ। पीडि़त ने उच्चाधिकारी से प्रकरण की जांच कराकर न्यायालय में गुहार लगायी
सोसाइटी के चेयरमैन ने डीएम से न्याय की लगायी गुहार
