
रामनगरी के संतों महंतों की मौजूदगी में बड़ा भक्त माल मंदिर में स्थापित श्री सीताराम व अवध बिहारी जी की मूर्ति पर पहनाया स्वर्ण मुकुट।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।महीने भर में तीसरी बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां से 35 जनपदों के 3401 आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास किया तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 03 से 06 वर्ष के बच्चों के लिए गरम पक्का भोजन/हाट कुक्ड योजना का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के शुभारम्भ होने से प्रदेश के 1.89 लाख आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत लगभग 80 लाख बच्चें लाभान्वित होंगे।महिला स्वयंसेवी के माध्यम से पोषाहार के लिए हर विकासखण्डों पर इस योजना के प्लांट स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से बच्चों का जहां शारीरिक विकास एवं पोषण होगा वही हमारे आधारभूत बाल विकास के कार्यो को बढ़ावा मिलेगा।यह विभिन्न सम्बंधित विभागों के समन्वय से चलाया जायेगा।अयोध्या में इस योजना का शुभारम्भ होना एक नया संदेश देता है और अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि समयबद्वता व पारदर्शिता से इसे लागू करें,जिससे सम्बंधित को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।अगले चरण में मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से श्रीराम कथा पार्क के लिए रवाना हुये।रामकथा पार्क में उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने श्रीराम लला व हनुमानगढ़ी का दर्शन किया।श्रीरामजन्मभूमि से निकलकर मुख्यमंत्री रामघाट स्थित बड़ा भक्तमाल आश्रम पहुंचे जहां वे मंदिर के पूर्वाचार्य महंत रामशरण दास बड़े भक्तमाली महाराज की 49वीं पुण्यतिथि समाराेह में सम्मिलित हुए।इस दाैरान मुख्यमंत्री ने बड़ाभक्तमाल के वयाेवृद्ध महंत काैशल किशोर दास महाराज के सानिध्य में विराजमान भगवान श्रीराम व मां जानकी काे साेने का मुकुट,हार, कुंडल,छत्र आदि अर्पित किया।लगभग सवा किलाे साेने से बना भगवान का यह स्वर्णजड़ित आभूषण मंदिर के महंत अवधेश दास और भक्त परिवार द्वारा बनवाया गया है जिसे काेटा राजस्थान के कारीगरों ने तैयार किया है।इस दौरान मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें आश्रम के पूर्वाचार्य बड़े भक्तमाली महाराज की 49वीं पुण्यतिथि समाराेह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है जिनके प्रति मै सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करता हूं।यहां गुरु-शिष्य की परंपरा काे सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ाने का काम हाे रहा है।प्रभु के समर्पण के प्रति भाव था।संत जहां जाता है वहां जंगल में मंगल कर देता है।उन्हीं में से एक बड़ाभक्तमाल के महंत काैशल किशोर दास महाराज भी है जहां उनके नेतृत्व में सेवा का कार्य चल रहा है और उनके स्वामी अवधेश कुमार दास उस परंपरा निर्वाहन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है,जिसका आदर्श बड़ाभक्तमाल आश्रम है।काैशल किशोर दास महाराज का दर्शन और आशीर्वाद हम सभी काे सदैव मिलता रहे,यही ईश्वर से कामना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों ने राममंदिर आंदोलन काे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। पांच साै वर्षाें के बाद श्रीरामलला अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। जिससे संबंधित प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को निर्धारित है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित हाेंगे।उन्होंने कहा कि अयाेध्यावासी आतिथ्य सेवा के रूप में उनका स्वागत करें,इसके लिए वे अभी से जुट जाएं और इसे ऐतिहासिक बना दें।हम सब एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं।दुनिया का हर व्यक्ति सनातन धर्म तथा भारत एवं भारतीयों के प्रति सम्मान रखता है।इस बीच बड़ाभक्तमाल के महंत स्वामी अवधेश कुमार दास माल्यार्पण व अंगवस्त्र ओढ़ाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।कार्यक्रम में रामनगरी के प्रमुख संतों,महंतों,धर्माचार्यों के अलावा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो गये।
