राम की भक्ति में डूबा शहर, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठी लक्ष्मण नगरी

सुनील यादव

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। अद्भुत उत्साह! राम की भक्ति में डूबा शहर, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठी लक्ष्मण नगरी राममय हुआ लक्ष्मण नगरी लखनऊ- 500 साल बाद आज वह ऐतिहासिक शुभ दिन देखने को मिला है, जब भगवान श्री राम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आज लक्ष्मण नगरी लखनऊ भी पीछे नहीं रही। सुबह से ही मंदिरों में भगवान श्री राम के आगमन पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही मंदिरों में सुंदरकांड, श्री हनुमान चालीसा और राम भजनों का दौर चला| मंदिरो में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखी। लोगों ने मंदिरो में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर अपने आप को उस पल का साक्षी बनाया, जिसका कई पीढ़ियां सदियों से इंतजार कर रही थीं, वह आज पूरा हो गया | पूरा शहर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा और सभी लोग राम की भक्ति में झूमते नजर आए। जबकि बच्चे और युवा टोलियां बनाकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए निकल पड़े। वहीं जगह-जगह डीजे पर अपने अराध्य के भजनों पर लोग झूमते रहे। साथ ही आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। इसके अलावा भागवान श्रीराम के स्वागत में पहले से पूरे शहर को सजा दिया गया था।

वहीं आज 500 साल बाद ये शुभ घड़ी आते ही लोग झूम उठे। जिसके बाद मिठाइयां और लंगर बांटकर खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया। शहर के कालीबाड़ी समेत अन्य कई इलाकों में तो लोगों का उत्साह देखने लायक था। सैकड़ों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और डीजे पर जमकर डांस किया। साथ ही शहर में श्रीराम, माता सीता, लक्षमण और हनुमान जी भव्य झांकियां भी निकाली गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *