राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर खिलाई गई थी दवा, लोहिया अस्पताल में भर्ती
जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों के लिए हालचाल
कमालगंज/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय कृषि मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गयी थी। जिससे बच्चों की हालत बिगड़ गयी। उन्हें आनन-फानन में सीएचसी तथा शेष बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी व सीएमओ लोहिया अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों को बच्चों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि दिवस पर जवाहरलाल प्रेम देवी जूनियर हाईस्कूल मोहद्दीनपुर कमालगंज में करीब डेढ़ सौ बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई थी। दवा खाने के बाद करीब आधा सैकड़ा बच्चों की हालत बिगड़ गयी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में करीब दो दर्जन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र कमालगंज और शेष बच्चों को जिला अस्पताल लोहिया में भेजा गया। घटना की सूचना मिलने परल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अवनींद्र कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र कमालगंज पहुंचे। उन्होंने स्वयं व स्वास्थ्य टीम लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों ने बताया की दवा खाने के करीब 5 मिनट बाद चक्कर आने और उल्टी आने की शिकायत हुई। सूचना मिलने पर कमालगंज थाना अध्यक्ष अवर नारायण पांडे पुलिस बल के साथ सीएचसी कमालगंज पहुंचे। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, क्षेत्राधिकार अमृतपुर अजय वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचे। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंच गए और बच्चों से जानकारी ली। करीब ३० बच्चों को सीएचसी कमालगंज व ६० बच्चों को लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। वहीं जानकारी होने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी लोहिया अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बच्चों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चों की हालत सही है। एल्बेंडाजोल की दवा खाने से बच्चों की हालत कुछ खराब हो गयी थी।
एल्बेंडाजोल की दवा खाने से आधा सैकड़ा से अधिक स्कूली बच्चों की हालत बिगड़ी
