परीक्षा देते समय छात्रा समेत दो की हालत बिगड़ी, लोहिया में भर्ती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंटरमीडिएट की परीक्षा देते समय छात्रा की हालत बिगड़ गयी। एंबूलेंस की सहायता से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा अंतर्गत ग्राम आवाजपुर निवासी छात्रा सोनाली पुत्री सर्वेश रामानंद बालिका इंटर कालेज में दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही थी, तभी अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी और वह अचेत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य ने घटना की सूचना १०८ एंबूलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस से उसे डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी गयी। सूचना मिलने पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। छात्रा का पेपर छूट जाने से उसके परिजन काफी दुखी दिखायी दिये। वहीं पिता का कहना था यदि मेडिकल लगाकर काम चल जाता है, तो वह मेडिकल लगा देंगे।
वहीं दूसरी घटना में एमआईसी फतेहगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे छात्र की हालत बिगड़ गयी। जिससे परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी मच गयी। कक्ष निरीक्षक ने प्रधानाचार्य को छात्र के बीमार होने की सूचना दी। प्रधानाचार्य ने सिटी मजिस्ट्रेट को छात्र के परीक्षा देते समय हालत बिगडऩे की जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमओ को सूचना देकर टीम के साथ मौके पर भेजा। सीएमओ अवनींद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ व डॉक्टर की टीम स्कूल पहुंची और छात्र का परीक्षण कर डिप्टी सीएमओ की गाड़ी से छात्र को जिला लोहिया भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *