कायमगज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र नगर श्यामा गेट निवासी पंकज रस्तोगी ने बताया कि सन 1942 में श्यामागेट का निर्माण हुआ था। जो जर्जर हो चुका था, उसका पुन: निर्माण करने के लिए पिलर लगवाए जा रहे थे। जिसपर पर आपत्ति लगाई गई थी। न्यायालय से परमिशन मिल जाने के बाद कार्य को कराया जा रहा था।
निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया और महिलायें धरने पर बैठ गयी। वहीं मोहल्ला पाठक वार्ड न0-24 श्याम नगर की सभासद पूजा शुक्ला पत्नी दीपक शुक्ला अपने वार्ड की लगभग एक दर्जन से अधिक महिलाए युवती के साथ श्यामागेट तिराहे पर धरने पर बैठ गई और उपजिलाधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आरोप लगाया है कि मोहल्ला पाठक सडक़ जो कि सूर्या नर्सिंग होम तक जाती है दोनो ओर दुकान व मकान है। इसकी चौड़ाई लगभग ८ फिट है। नगर के श्यामागेट निवासी हरिओम रस्तोगी, पुनीत रस्तोगी, पंकज रस्तोगी अवैध रूप से पिलर खड़े कर गेट बनवाकर अपने पूर्वजों का नाम अंकित कराना चाहते है। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।रविवार को उक्त लोग निर्माण करा रहे थे। जिसकी शिकायत करने सभासद पुत्र सम्भव शुक्ला कोतवाली गये। पुलिस ने उन्हें ही बैठा लिया। सूचना मिलने पर सभासद महिलआों के साथ धरने पर बैठ गयी। सूचना पाते ही कस्वा चौकी इन्चार्ज विद्या सागर तिवारी, उपनिरीक्षक नितिन यादव, कांस्टेबिल सचिन कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गये और धरने पर बैठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
