

*शिकायत के बाद भी कर्मियों ने नहीं हटाया सड़क पर टूटा पड़ा बिजली का तार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मार्ग के बीचों-बीच टूटे पड़े तार में फंसकर बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गये। जिन्हे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में विद्युत कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गांव बघौना निवासी आफाक पुत्र वहीद खान अपनी पत्नी बानो बेगम के साथ बाइक से दवा लेने जा रहे थे। गांव सिरमौरा के निकट बिजली घर के पास ही मार्ग पर टूटे पड़े बिजली के तार में बाइक फंस गयी व नीचे खड्ढ में जा गिरी। जिससे दंपत्ति गंभीर रुप से घायल हो गये। दंपत्ति को खड्ढ में गिरा देख आसपास के लोग एकत्र हो गये और सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मामले में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आयी है। जानकारी मिली कि कई बार विभाग के कर्मियों को तार टूटे होने की खबर दी गई, लेकिन संभालने कोई नहीं पहुंचा। जिससे दंपत्ति दुर्घटना के शिकार हो गये। एसडीओ विद्युत घटना को अपनी कार में बैठे हुए देखते निकल गये। उन्होंने अपने विभागीय कर्मियों से कुछ भी नहीं कहा। इससे साफ जाहिर होता है कि विद्युत विभाग किस कदर अपनी मनमानी पर उतारु है।
