पुत्री को ससुराजलीजनों ने पीटा, पिता लेकर पहुंचा थाने

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की तथा घर से निकालने की धमकी दी। पीडि़त पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के पिपरगॉव निवासी सचिन कुमार पुत्र रामदीन ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री अनीता यादव की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दुनाया निवासी रोहित पुत्र सत्येंद्र कुमार के साथ की थी। शादी में पीडि़त ने 10 लाख रुपया नगद तथा एक फोर व्हीलर गाड़ी के साथ एक फ्रिज, कूलर, एसी, अलमारी, बेड सहित पूरा गृहस्थी का सामान दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी ससुराल इससे संतुष्ट नहीं हुए और वह पुत्री के साथ मारपीट करने लगे। बीते 6 माह पूर्व भी उन्होंने पुत्री के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। फिर बाद में पंचायत से उनकी पुत्री ससुराल आई। उसके बाद बीते दिन 20 जनवरी को फिर ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। जिसकी सूचना उसने मुझे दी। सूचना पाकर मैं पुत्री को साथ लेकर थाने पहुंचा और थाना पुलिस को नामजद आरोपी पति रोहित कुमार पुत्र सत्येंद्र कुमार, ससुर सत्येंद्र कुमार, जेठ मनोज कुमार, मनीषा देवी पत्नी मनोज कुमार, सास सरला देवी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *