राजस्थान: राजस्थान में भी उत्तर प्रदेश के मेरठ की तरह एक नीले ड्रम में एक युवक को मारकर दबाने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या कर नीले ड्रम में भर दिया, उसके बाद गलाने के लिए ऊपर से नमक डाल दिया। घटना के बाद पत्नी फरार हो गयी। सूत्रों की माने तो जिस मकान में परिवार किराए पर रहता था। उस मकान मालिक का लडक़ा भी फरार बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक, खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास में हंसराज अपने परिवार के साथ किराये पर रहता था और पास के ही भ_े पर मजदूरी करता था। हंसराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घर की छत पर प्लास्टिक के नीले ड्रम में हंसराज का शव मिला है। शव को गलाने के लिए ड्रम में नमक और थोड़ा पानी डाला गया था।
मालूम हो कि मेरठ में शव को गलाने के लिए सीमेंट डाला गया था। पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि आदर्श कॉलोनी में मृतक हंसराज परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। हंसराज पास ही ईंट भट्टे पर मजदूरी मरता था। रविवार को मकान मालिक राजेश की पत्नी मिथलेश किसी काम से घर की छत पर गई तो उसको बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्रम की जांच की तो उसमें एक युवक का शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही किशनगढ़बास डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण, थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत और एएसआई ज्ञानचंद सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच की।
पुलिस ने बताया कि डेढ़ महीने पहले किशनगढ़बास में आदर्श कॉलोनी स्थित राजेश शर्मा के मकान में परिवार सहित किराए पर रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी और तीन बच्चे बड़ा बेटा हर्षल बेटी नंदिनी और सबसे छोटा बेटा गोलू साथ रहता था, लेकिन घटना के बाद से ही वह लापता है।
वहीं पुलिस इस बात को ध्यान में रखकर जांच कर रही है कि कहीं हंसराज की पत्नी और मकान मालिक के पुत्र जितेंद्र के बीच किसी प्रकार के अनैतिक संबंध तो नहीं थे, जिसकी वजह से हंसराज की हत्या कर शव को ड्रम में डाल दिया गया हो।
