हलिया (मिर्ज़ापुर): लालगंज थाना क्षेत्र के कोटा शिव प्रताप सिंह गांव स्थित बेलन नदी में शनिवार की सुबह अपने साथियों के साथ स्नान के दौरान युवक पानी के तेज बहाव बह गया साथियों की सूचना पर पहुँचे युवक के परिजनों को सूचना दिया मौके पर पहुँचे युवक के परिजनों ने युवक की तलाश किया लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुँचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने ददरी मेजा बांध के गेट को बंद कराकर युवक कि तलाश शुरू कराया बेलन नदी का पानी कम होने पर युवक का शव मिला है युवक का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली के शिवराजपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह पटेल का 20 वर्षीय पुत्र रिंकू अपने घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने की बात कह कर आया था की साथियों के साथ कोटाघाट बेलन नदी में स्नान करने लगा की स्नान करते समय युवक पानी के तेज बहाव में बह गया युवक को पानी में बहता हुआ देखकर उसके साथी मौके से भागकर घर आकर घटना की सूचना युवक के परिजनों को दिया मौके पर पहुँचे युवक के परिजनों द्वारा युवक की तलाश किया लेकिन कही पता नहीं चलने पर युवक के परिजनों द्वारा सूचना पुलिस को दिया मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम महेंद्र सिंह तहसीलदार लालगंज दीक्षा पाण्डेय व थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह द्वारा ददरी मेजा बांध के गेट को बंद कराकर युवक कि तलाश शुरू कराया बेलन नदी का पानी कम होने पर युवक का शव बेलन नदी में मिला है युवक का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने बताया की अपने साथियों के साथ स्नान कर रहा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया था जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई युवक के शव को ददरी मेजा बांध के गेट को बंद कराया गया पानी कम होने पर युवक का शव मिल गया है पुलिस कार्रवाई कर रही है
