मोटर मैकेनिक का पानी में उतराता मिला शव, बीते दिन डूबा था

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन बाढ़ के पानी में डूबे मोटर मैकेनिक का शव घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर पानी में उतराता मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला थला कुआँखेड़ा निवासी लाल मियाँ उम्र 18 वर्षीय पुत्र कल्लू मियाँ की मोटर मैकेनिक की दुकान अहमदगंज में है। रोज की भांति वह कुआंखेड़ा क्षेत्र के गांव मौलागंज निवासी दोस्त आरिफ के साथ बाइक से कायमगंज बाजार में कुछ सामान लेने आ रहा था। बताया गया कि जब दोनों पहाड़ी गांव स्थित बूढ़ी गंगा पुलिया के पास पहुंचे, तभी लाल मियाँ बाइफ पकडक़र पैदल चलने लगा, तभी बाढ़ के पानी में उसका पैर फिसल गया। जिससे लाल मियां बहाव की गहराई में चला गया। साथी आरिफ ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। देखते ही देखते लाल मियां पानी में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन वह नहीं मिला था। गुरुवार को उसको शव घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर पानी में उतराता मिला। परिजन आनन-फानन में उसको लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ0 जितेंद्र बहादुर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही मृतक की मॉ नसरीन, भाई अदीव, बब्लू, सब्लू, नईम, बहन परवीन, रानी सहित अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *