छज्जा गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

छोटे बेटे की चार वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में हो चुकी है मौत
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। मंगलवार की सुबह कस्बा अमृतपुर मे 32 वर्षीय युवक के ऊपर घर का छज्जा गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की अचानक मौत से पूरे कस्बे मे शोक की लहर दौड़ गयी।
बता दें कि वीरपाल पुत्र दीपू उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी थाना व कस्बा अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद गुरुवार की सुबह अपने घर के दरवाजे पर कुर्सी डालकर बैठा था। अचानक से युवक के ऊपर भारी भरकम दरवाजे का छज्जा गिर गया। जिससे युवक उसके नीचे दब गया। परिवारीजन युवक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी राजेपुर ले गए। जहाँ चिकित्सक डॉ0 प्रमित राजपूत ने युवक की हालत गंभीर होने पर जिला लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉ0 प्रमित राजपूत ने बताया की युवक की कमर के नीचे गंभीर चोट थी। युवक अपने पीछे दो बेटियां बड़ी अमृता और छोटी बेटी नम्रता और दो बेटे यश और राजन को छोड़ गया। युवक की पत्नी सोमनी और माँ मनोरमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज विमल कुमार और दीवान सनोज मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज के द्वारा पंचनामा की कार्यवाही कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लेखपाल विवेक पांडे ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। बताते चलें कि वीरपाल के दो ही बेटे थे। छोटे बेटे विपिन की चार वर्ष पहले सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी और गुरुवार को बड़ेे बेटे की मौत ने बूढ़े पिता की बुढ़ापे की लाठी को भी तोड़ दिया। अचानक हुई इस दुर्घटना ने सभी को झकझोर दिया। जिसको भी जानकारी हुई वह घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *