नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। रेलवे लाइन पार कर रहे वृद्ध की टे्रन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मंझना निवासी राममुरारी का एक मकान नवाबगंज रोड रेलवे लाइन के पार है, जिसमें भैंस बांधी जाती है। मृतक के परिजनों ने बताया कि राममुरारी कम सुनाई देता था। गुरुवार सुबह राममुरारी रेलवे लाइन पार कर अपने घर जा रहे थे, तभी आ रही टे्रन की चपेट में आ गये। जिससे उनकी कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंचे बंटू ने अपने पिता के रुप में शिनाख्त की। वहीं सूचना पर जीआरपी चौकी इंचार्ज कायमगंज वसीम अहमद ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। मृतक के पुत्र विनोद कुमार, बंटू, राहुल, मृतक की पत्नी कमला देवी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
टे्रन से कटकर वृद्ध की मौत, सुनाई देता था कम
