गंगा के जलस्तर में गिरावट, रामगंगा में हो रही बढ़ोत्तरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा में बीते दिन से पानी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं रामगंगा खतरे के निशान पर आ गयी हैं। जिससे रामगंगा की जद में आने वाले गाँव प्रभावित होंगे। फिलहाल अभी तक लगभग 137 गाँव ही बाढ़ की चपेट में हैं।
सोमवार सुबह करीब ८ बजे गंगा का जलस्तर 137.35 सेंटीमीटर दर्ज किया गया था, जबकि शाम 4 बजे जलस्तर 137.30 मीटर पर आ गया। यानि गंगा का जल स्तर आठ घंटे में 5 सेमी घट गया। वहीं रामगंगा में सुबह 8 बजे जल स्तर 137.00 सेंटीमीटर पर दर्ज किया गया था, लेकिन शाम को 4 बजे जल का स्तर 137.10 सेंटीमीटर पर आ गया। गंगा व रामगंगा का खतरे का निशान 137.10 सेंटीमीटर पर दर्ज है। सोमवार को गंगा में नरौरा बांध से 128716 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रामगंगा में खो हरेली व रामनगर बैराज से 22441 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *