विद्युत शिविर में बकायेदारों ने जमा किये 1 लाख 40 हजार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्युत बिल बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराने हेतु अवर अभियंताओं को गांव-गांव जाकर बिल जमा करने हेतु शिविर लगाने का निर्देश दिया। बुधवार को नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र्र से संबंधित गांव चांदपुर में अवर अभियंता अब्दुल मजीद के द्वारा उपखंड लिपिक मुकेश दास के साथ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 1,40,000 रुपए संबंधित बकायेदार उपभोक्ताओं के द्वारा जमा किए गए एवं 07 लोगों के बिल को मौके पर ही संशोधन किया गया
शिविर में बिल जमा करने से इन्कार करने पर अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने अपनी टीम के द्वारा 38 विद्युत उपभोक्ताओं पर 8,53000/- रुपये का विद्युत बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शन की केबिल को पोल से काटकर नीचे गिरा दिया गया। शिविर का औचक निरीक्षण उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने किया एवं मौके पर उपस्थित लोगों से प्रत्येक माह बिजली के बिल जमा करने हेतु अपील की। उपखंड अधिकारी ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने बिजली के बिलों का भुगतान प्रत्येक माह अवश्य करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *