फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से एक प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिड्यूल को समाप्त कराने, होलसेल मेडिकल पर भी फार्मासिस्ट की अनिवार्यता, नेशनल हेल्थ पॉलिसी 2017 के बिंदु 11.4 के तहत सीएचओ भर्ती के लिए फार्मासिस्ट को ब्रिज कोर्स के लिए अर्ह किए जाने के लिए राज्य सरकारों को निर्देश दिए जाने सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि फार्मासिस्टों के सभी मुद्दों पर अमल किया जायेगा। इस अवसर पर मोहित कुमार मंडल उपाध्यक्ष आगरा, सुभाष रायकवार बुलेंदखण्ड, आई.टी. सेल अध्यक्ष धीरज शर्मा, विनीत पुरोहित, नयन शर्मा, पंकज मिश्रा, वीरेन्द्र पुरोहित, धनंजय दुबे, सुरेंद्र पटेल, उत्कर्ष मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, राजेन्द्र राजपूत, कृष्णकांत तिवारी, विक्रम चौबे, देशपत यादव, अनिकेश राजपूत, सत्यम झा, अनुराग सेन, विनय सेन, यश मालवीय आदि फार्मासिस्ट साथी उपस्थित रहे ।
केंद्रीय मंत्री से मिला फार्मासिस्टों का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
