
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर के बूथ संख्या 111 पर पदाभिहित अधिकारी राजकिशोर शुक्ल मतदाता सूची पढक़र सुनाई।
मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में बीएलओ समोद कुमार की उपस्थिति में ग्रामीणों को नवीन मतदाता सूची पढ़ कर सुनाई गई। राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि जिन लोगों के वोट नहीं बनें हैं वे सभी लोग निर्वाचन आयोग की वेवसाईट पर आनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, लेकिन अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व 24 जनवरी को बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली जायेगी और स्कूल बैठक आयोजित कर मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई जाएगी तथा गणतंत्र दिवस की तैयारी पर चर्चा होगी। बैठक में खेतल सिंह, पेशकार, जयवीर, रामविलास, सुल्तान, उमेश, नन्हूं, आकाश पाल, कमलेश राजपूत, कामिनी, आशा, उमा, लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे।
