
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कैंप सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन व समीक्षा पर बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत एजेंडों पर समीक्षा करते हुए निर्देश निर्गत किए गए ।
सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0
जिसका तृतीय चरण 09 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें 0 से 2 वर्ष तक ऐसे सभी बच्चों का टीकाकरण जिनका किन्ही वजहों जैसे लेफ्ट आउट या ड्रॉप आउट हैं, का टीकाकरण किया जाएगा, साथ ही ऐसे सभी 2 से 5 वर्ष के बच्चे जिनका एम आर की पहली और दूसरी डोज और डी पी टी, ओ पी वी की बूस्टर डोज छूट गईं है का टीकाकरण किया जायेगा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी पात्र छूटे बच्चों का सही से हेडकाउंट सर्वे करा कर उनका पूर्ण प्रतिरक्षण शत प्रतिशत सुनिश्चित करें।
*क्षय रोग मुक्त अभियान
राष्ट्रीय क्षय रोग नियन्त्रण अभियान के अंतर्गत जनपद को क्षय रोग से मुक्त करने के अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा जनपद को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए और भी सघन प्रयास करने के कड़े निर्देश दिए गए।
*जिला स्वास्थ्य समिति बैठक*
निम्न एजेंडों पर समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए
1.जनपद के राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सेवाओं/सर्जरी की समीक्षा में और भी गुणवत्तापरक सेवाओं सहित सर्जरी को बढ़ाने के निर्देश दिए गए
2.जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत संस्थागत प्रसव में और भी प्रगति लाने के निर्देश के साथ साथ लाभार्थियों का भुगतान शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं । जनपद में शून्य प्रसव कराने वाली आशाओं को चेतावनी पत्र जारी किया जाय।
3.ई शुश्रत एवम टेली कंसल्टेंसी सेवाओं में और भी विस्तार किए जाने के निर्देश दिए गए।
4.आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्री ओथ प्रति सीएचसी पर 30 एवम जनपदीय चिकित्सालयों पर 75 सुनिस्चित कराएं।जिलाधिकारी महोदय गोल्डन कार्ड का लक्ष्य पूर्ण न करने वाले संबंधित अधिकारियों एवम सभी ब्लॉक अधीक्षको को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाय।
5.जनपद के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आधारभूत सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।
6.कायाकल्प के लिए चयनित चिकित्सा इकाईयों को प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल कमियों को अविलंब दूर कराकर कर लिया जाए।
पोषण समिति बैठक
संभव अभियान की समीक्षा की गई।जनपद में सघन कार्य करते हुए चिन्हित कुपोषित बच्चों को निर्धारित पोषाहार का असमय वितरण करने के साथ साथ उनका उपचार समय से सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चिन्हित कुपोषित बच्चों का उपचार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सी एच ओ के द्वारा कराया जाय तथा सेंटर पर दवा की उपलब्धता कराई जाय।
*विशेष संचारी रोग नियंत्रण/ दस्तक अभियान
विशेष संचारी रोग अभियान/ दस्तक अभियान की अंतर विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।अभियान के अंतर्गत विशेष संचारी रोग अभियान तीन अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा साथ ही दस्तक अभियान 16 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा।सभी विभागों से समन्वय स्थापित करके माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें।जिले में उत्कृष्ट सर्जरी स्वास्थ सेवा देने के लिए जिला अस्पताल के डॉ वी.पी सिंह,राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज के डॉ पंकज बरनवाल एवं डॉ बी.के आर्य को जिला स्वास्थ समिति द्वारा जिला अधिकारी के माध्यम से सम्मानित किया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डीपीओ,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,संबंधित विभागों के जनपदीय अधिकारी,नोडल अधिकारी, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक,संस्थाओं के प्रतिनिधि, डीएचईआईओ,डीपीएम, डीसीपीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
