जिले को इस सप्ताह मिलेंगी एन0पी0के0 की 50 हजार बोरी-जिला कृषि अधिकारी

डी0ए0पी0 की भी मिलेंगी 38 हजार बोरी, जनपद में खाद की कोई कमी नहीं
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला कृषि अधिकारी बी0के0 सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि जिलाधिकारी द्वारा शासन को जनपद के किसानों हेतु पर्याप्त डी0ए0पी0/एन0पी0के0 की उपलब्धता हेतु लिखे गये पत्र के क्रम में लखनऊ के कृषि विभाग द्वारा प्राथमिकता पर फर्रुखाबाद को उवर्रकों की आपूर्ति करायी जा रही है। इसी क्रम में इफको कंपनी की डी0ए0पी0/एन0पी0के0 की रैक आज शाम को लगने वाली है। जिसमें से जनपद को 22000 बोरी डी0ए0पी0 एवं 7200 बोरी एन0पी0के0 प्राप्त हो रही है। इसके बाद तीन दिन के अंदर इसी कम्पनी की एन0पी0के0 32000 बोरी प्राप्त हो रही हैं। इसके अतिरिक्त सभी सहकारी समितियों पर पी0पी0एफ0 वफर गोदाम में रिजर्व एन0पी0के0 20000 बोरी को प्राथमिकता पर समितियों पर भेजने के आदेश डॉ0 बी0के0 सिंह द्वारा दिये गये हैं। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में समितियों पर रिजर्व एन0पी0के0 लगातार भेजी जा रही है। जनपद को कोरोमण्डल कम्पनी की डी0ए0पी0 भी इसी सप्ताह प्राप्त होगी, जो निजी क्षेत्र को जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *