डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यो की जुलाई माह की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमे जनपद की रैंकिंग 26 रैंक आई है।
बैठक में 29 विभागों की 65 योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा में सबसे खराब डी0 श्रेणी में विद्युत विभाग की दैनिक विद्युत आपूर्ति ग्रामीण में रैंक 70, ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित डे एन0आर0एल0 एम0 आर0एफ0 सी0आई0एफ0 कार्यक्रम रैंक 42, प्राथमिक शिक्षा का मध्यान्ह भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में 65 रैंक प्राप्त की है। उद्योग विभाग ओडीओपी वित्त पोषण योजना में 65 रैंक आई, नियोजन विभाग की फैमली आईडी में 24 रैंक आई, पंचायतीराज विभाग की 15वें वित्त आयोग ग्राम पंचायत में रैंक 42, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 में 45 रैंक आई, जलजीवन मिशन में 58 रैंक व सी श्रेणी आई, कृषि विभाग की पीएम किसान सम्मान निधि में 30 रैंक आई, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की सडक़ निर्माण में 39 रैंक आई। चिकित्सा विभाग की टैली रेडियोलॉजी में 50 रैंक आई। पर्यटन विभाग की पर्यटन राज्य योजना में 66 रैंक, आईएपी0डब्ल्यू0डी0 की नई सडक़ों के निर्माण में 36 रैंक आई। डीएम ने उक्त विभागों के अधिकारियों से नाराजगी जताई व अगले माह रैंकिंग में सुधार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम डैशबोर्ड में जनपद की रैंकिंग आयी 26
