भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नाला, घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत नवाबगंज तिराहा बाईपास पर निर्माणाधीन नाले को लेकर लोगों में नाराजग़ी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले का निर्माण अमानक तरीके से किया जा रहा है। जिसमें घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है।
निवासियों ने बताया कि सीमेंट और रेत का अनुपात सही नहीं रखा जा रहा ह़ै। इसके कारण नाला बनने से पहले ही जगह-जगह प्लास्टर छूटकर दिखाई देने लगा हैं। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और नगर पंचायत अधिकारी निर्माण कार्य की ठीक से निगरानी नहीं कर रहे। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बरसात में इस तरह का नाला टूट सकता है। जिससे जलभराव की समस्या और बढ़ जाएगी। इस सम्बन्ध में कस्बा निवासी योगेश यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार एवं अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *