पीएम को भेजा ज्ञापन, फूंका पाकिस्तान का पुतला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रामलीला कमेटी फतेहगढ़ व व्यापारी संगठनों एवं भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल के नेतृत्व में फतेहगढ़ के व्यापारियों ने पहलगाम की घटना को लेकर समाजिक संगठनों के साथ मिलकर बाजार बंद रखी, लेकिन वहीं अधिकांश दुकानें खुली देखी गई और यह उन लोगों की दुकानें है जो कट्टर भाजपा के समर्थक कहे जाते है।
संगठनों एवं नागरिकों के साथ रामचन्द्र धर्मशाला में बैठक कर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी और शीघ्र ही पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने एक साथ शामिल होकर कलेक्टे्रट तक मार्च किया और प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। सभी व्यापारियों ने आतंकवाद का विरोध करते पाकिस्तान का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष आदेश अवस्थी, युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता व हाजी अल्लाहदीन, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, चमन टंडन सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रविन्द्र वैश्य, अनिल तिवारी, विपिन गुप्ता, सानू शुक्ला, सुजाता सिंह, रवीश द्विवेदी, सुभाष बंसल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
फतेहगढ़ में पूर्ण रुप से बाजार बंदी का नहीं दिखा असर
