शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज। श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक अहिरावण और रावण वध का जीवंत मंचन गिरिराज बालकृष्ण रामलीला/रासलीला संस्थान, गोवर्धन के कलाकारों द्वारा दिखाया गया। अहिरावण वृद्ध का शुभारंभ सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण, ब्लॉक प्रमुख शाहाबाद त्रिपुरेश मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत,जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत, कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी व मेला कमेटी द्वारा आरती पूजन के बाद किया गया। अहंकारी रावण का वध होते ही मेला मैदान सहित वायुमंडल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। पुतला दहन से पूर्व जमीनी व आकाशीय आतिशबाजी का नज़ारा देख सभी आगंतुक हतप्रभ रह गये। ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा प्रभु श्रीराम के मंच से आशीर्वाद देने की शक्ति न हमारी है, और न ही आपकी है। यह प्रभु श्री राम शक्ति है कि वो हमें आशीर्वाद दें, इसलिए मैं प्रभु राम के चरणों में वंदन करते हुए यहाँ बैठी सम्मानित जनता को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ व कमेटी का आभार व्यक्त करता हूँ।
उन्होंने सभी से अनुरोध व निवेदन करते हुए कहा कि रामलीला के सभी पात्रों का अनुसरण करते हुए प्रभु श्रीराम के बताएं पद चिन्हो पर चलना चाहिए और अपने अंदर के छुपे अहंकार रूपी रावण को मारना चाहिए। मेलाध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता ने आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया, मंच का संचालन अम्बरीश द्विवेदी द्वारा किया गया।लीला देखने आई हजारों की भीड़ को सीओ शाहाबाद,कोतवाली प्रभारी स्वयं कमान संभाले नजर आये।मेलाध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता, महामंत्री वासु वर्मा, निरीक्षक राजीव गुप्ता, मंच व्यवस्थापक रमेश सैनी, राहुल श्रीवास्तव ने अद्भुत सुरक्षा का चक्रव्यूह रचने वाले सीओ शाहाबाद और कोतवाल का आभार व्यक्त किया।मेलाध्यक्ष श्री चौधरी ने मेला समापन उपरांत कहा कि आज की रावण दहन लीला के साथ 53वें वर्ष की मेला अंतिम पड़ाव की और अग्रसर है। उन्होंने मेला में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं सहयोगियों व कमेटी का आभार जताते हुए, पुनः अगले वर्ष इसी तरह सहयोग की कामना की। इस अवसर पर मेला समिति के सभी पदाधिकारी व राम भक्त मौजूद रहे।
कर्म से पतित रावण रूपी पुतले का हुआ अंत,नाभि में वाण लगते ही धू धू कर जला,लगे जय श्रीराम के नारे,
