प्रदेश फिर एक बार विकास के नए कीर्तिमान करेगा स्थापित: सुरेन्द्र सिंह गौर
राजेपुर, समृद्धि न्यूज। ब्लॉक राजेपुर के ग्राम इमादपुर में समाजवादी पार्टी अमृतपुर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 नबल किशोर शाक्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पेपर लीक करके युवाओं का भविष्य चौपट करने वाली सरकार का अंत अब निकट आ गया है। जनता खोखले वादों और मायावी भाषणों से तंग आ चुकी है। दूरदर्शी सरकार की निरंकुश नीतियों से देश का भविष्य अशिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी के गर्त में समाता जा रहा है। जनता मानसिक रूप से इस सरकार के खिलाफ़ हो चुकी है, आने वाले समय में बदलाव होकर रहेगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से समाजवादी सरकार बनेगी। विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव ने कहा कि इस तानाशाह सरकार के मात्र दो काम है, झूठे मुकदमें लगाकर अपने राजनैतिक विरोधियों को परेशान करना, दूसरा धार्मिक आधार पर समाज को तोडक़र समाज में साम्प्रदायिकता फैलाकर सत्ता में पहुंचना, इसके अलावा सरकार की न कोई नीति है न नियत।
संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर ने कहा कि यहां उपस्थित जन समुदाय ये बता रहा है कि आने वाला समय समाजवादियों का है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में ये प्रदेश फिर एक बार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस मौके पर रुकमंगल सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर, महेन्द्र सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, मोनू कुशवाह, अंकित यादव, प्रदीप यादव, आकाश यादव, रणजीत कुशवाह, बब्लू पाल आदि लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
पेपर लीक करने वाली सरकार का अंत अब निकट: डा0 नबल किशोर
