रामोत्सव में राममय हुई समूची अयोध्या

अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। रामोत्सव मे पूरी अयोध्या राम मय हो गई है। भाजपा प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त आने वाले रामभक्तों की सुविधाओं के लिए भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर सरकार के मंत्री अयोध्या में लगातार कैम्प कर रहे है।आने वाले श्रद्धालुओं को राम से जोड़ने तथा वातावरण को राम मय करने के लिए पार्टी ने विशेष व्यवस्था की है।सांसद लल्लू सिंह द्वारा महानगर के मुख्य स्थानों सहित बाजारों व गांवों में भगवा ध्वज लगवाए जा रहे है।भजन,सांस्कृतिक तथा साहित्य वितरण व्यवस्था का प्रमुख पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल को बनाया गया है। महानगर की साज-सज्जा की व्यवस्था पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के जिम्मे है।पूर्व महापौर ने बताया कि महानगर में दर्जनों तोरण द्वार बनाए जा रहे है।प्रमुख चौराहों पर साज-सज्जा की जाएगी।जनसहभागिता से चौराहों को रात में राम ज्योति से प्रकाशित किया जाएगा।पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि परिवेश को राम मय करने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को राम किट प्रदान की जाएगी जिसमें जन्मभूमि की रज,सरयू जल, अयोध्या तथा राम के महात्म का साहित्य व रामनामी होगी।साथ ही प्रांत स्तर पर आने वाले लोगों की आवास व्यवस्था के निकट मंच बनाया जाएगा,जिस पर प्रांत के अनुसार लोक नृत्य,संगीत व लोक कला का प्रर्दशन किया जाएगा।अयोध्या धाम में हर ओर ध्वनि विस्तारक लगा कर सुबह राम भजन,संतो के प्रवचन को प्रसारित किया जाएगा।मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि अयोध्या महानगर को भगवा ध्वजों से पाट दिया गया है। महानगर में लगभग डेढ़ लाख भगवा ध्वज लगाए गए है।पूरे जनपद में 3.5 लाख ध्वज का वितरण किया गया है।महानगर के सभी मुख्य मार्गो पर ध्वजों को लगवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *