फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नलकूप विभाग में अधिशासी अभियंता व लिपिक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लिपिक ने अधिशासी अभियंता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र नलकूप विभाग में अधिशासी अभियंता और लिपिक के बीच बिल को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लिपिक ने अधिशासी अभियंता पर गाली-गलौज कर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
Video Player
00:00
00:00
नलकूप विभाग में ३७०० के बिल को लेकर अधिशासी अभियंता शशांक ने लिपिक के साथ गाली-गलौज किया और अभद्रता की। पीडि़त लिपिक ने घटना की जानकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे संघ के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।