आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने नहीं उठाया शव

पुलिस के सभी प्रयास विफल, संदेश के आधार पर कई हिरासत में
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कार्यवाही की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने दाह संंस्कार करने से मना कर शव रखकर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। शुक्रवार को भी देर शाम तक शव नहीं उठाया। पुलिस की लाख कोशिशें के बाद भी परिजन एक ही मांग कर रहे हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज जाये। तभी हम शव उठायेंगे। परिजनों ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी संजना व उसका प्रेमी अनुज जाटव तथा मृतक की सास सीमा को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र ग्राम घसिया चिलौली निवासी 22 वर्षीय सतीश चन्द्र के पुत्र शिव मंगल का शव बुधवार को पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने मृतक की पत्नी संजना व उसके प्रेमी अनुज कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत दम घुटने से पुष्टि होने पर परिजनों ने गुरुवार को शव का दाह संस्कार करने से मन कर दिया और आरोपियों की गिफ्तारी कर कार्यवाही की मांग करने लगे। शुक्रवार को भी परिजनों ने शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया और हंगामा शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और उत्तेजित परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। पुलिस ने मृतक की पत्नी संजना व उसके प्रेमी अनुज जाटव तथा मृतक की सास सीमा को हिरासत में ले लिया। खबर लिखेे जाने तक परिजन नहीं माने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *