उन्नाव , समृद्धि न्यूज। जनपद में मौरावां थाना क्षेत्र के ग्राम पारा में पटाखा बनाते समय भयानक विस्फोट हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और खेत में खाद डाल रहे किसान बुधई पुत्र अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव के बाहर खेत के बगल में धूप में सूख रहे पटाखों में अचानक धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कई मीटर दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी और खेत में काम कर रहे किसान शिवचरन उसकी चपेट में आ गया।
जानकारी के अनुसार मौरावां थाना क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी शिवचरन की मौत हो गई बताया जा रहा है कि वह *दूसरे व्यक्ति के नाम पर चल रही लाइसेंसी इकाई में कार्यरत था, पर हादसा गांव के बाहर एक निजी स्थान पर हुआ – जिससे पूरे संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना पर सीओ अजय सिंह व एसएचओ मौरावां कुंवर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
