कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, लाखों का वारदाना जला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शार्टसर्किट से लगी आग से लाखों रुपया का वारदाना जलक राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर के जसमई चौराहा के निकट अजमतपुर रोड पर स्थित सुभाष कोल्ड स्टोरेज में अचानक शार्टसर्किट से आग लग गयी। जिससे कोल्ड स्टोरेज में रखे लगभग ६००० बोरे जल गये। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी वारदाना जलकर राख हो चुका था। कोल्ड स्टोरेज के मालिक सुमित बंसल ने बताया कि दोपहर में शार्टसर्किट से आग लग गयी। जिससे कोल्ड स्टोरेज में रखे ६००० खाली बोरे जल गये। जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। दमकल व कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों के सहयोग से आग को बुझा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *