
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री व विधायक अवधेश प्रसाद ने गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर सपा नेता पर हुए प्राणघातक हमले की जानकारी ली और सरकार से दोषियों के अभिलंब गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञांत हो कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिगटीनगंज क्षेत्र के पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चौरसिया व उनके सहयोगी पर घर जाते समय अज्ञांत हमलावरों ने प्राणघातक हमला कर दिया था।इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई है।इस हमले के दौरान उनके साथ राजेश कुमार भी थे जिनके दोनों हांथ टूट गए और गले में भी चोट आई है।पूर्व मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर और खतरनाक घटना।इससे लगता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले किस तरीके से बुलंद है।इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और आम जनता भयभीत है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल हमलावरों की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।यदि शीघ्र ही हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।
