जनता को नहीं, उद्योगपतियों को पहुंचाया जा रहा लाभ
जनता पर जब-जब अत्याचार होगा, सपा उसके साथ खड़ी होगी
अमृतपुर के बराकेशव में पीडीए जन चौपाल का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा अमृतपुर के ग्राम बराकेशव में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लिए नहीं, बल्कि उद्योगपतियों ंके लिए काम कर रही है। आज हम मूलभूत सुविधायें के लिए तरस रहे हैं। इसलिए हमें अभी से जागरुक होना होगा और आने वाले चुनाव में पूरे जीजान से जुटना होगा, तभी हम सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता प्रशस्त करने में कामयाब हो पायेंगे।
डॉ0 जितेंद्र सिंह ने यादव ने कहा कि जनता पर जब-जब भी अत्याचार होगा, तब-तब समाजवादी पार्टी उसके साथ खड़ी दिखायी पड़ेगी। हमारी पार्टी की मीटिंगें लगातार जारी रहेंगी, हमें जनता के दिलों को जीतना है। लोगों की समस्याओं के लिए हम घर-घर जायेंगे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज सूबे के मुख्यमंत्री अपने को सबसे बड़ा गौ भक्त कहते हैं,जबकि अगर देखा जाये, तो सबसे ज्यादा स्लाटर हाउस भाजपा नेताओं के ही हैं। यू.पी. में गौ मांस की बिक्री पर प्रतिबंध हैं, लेकिन गोवा में भी तो भाजपा की सरकार है, वहां पर गौ मांस की बिक्री पर क्यों नहीं प्रतिबंध लग रहा है। सरकार का यह दोहरा चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है। अब जनता उसके छलावे में आने वाली नहीं है। आज किसान खाद के लिए मारा-मारा घूम रहा है। उसने खाद नहीं मिल रही है। किसान का छह हजार रुपया माफ नहीं होगा, जबकि उद्योगपतियों का छह लाख करोड़ माफ किया जा रहा है। सरकार आपके लिए नहीं, उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। पहले सरकार कहती थी कि जनता से जीएसटी नहीं वसूली जायेगी, जबकि आज हर चीज पर जनता से ही जीएसटी वसूली जा रही है। चाहे वह कोई भी चीज हो, उस पर अतिरिक्त जीएसटी टैक्स जनता से लिया जा रहा है। यह जीएसटी का पैसा अगर मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा आदि में लगे, तो ठीक है, लेकिन इसका लाभ जनता को न देकर पूंजीपतियों को दिया जा रहा है। आज सरकारी बसों का किराया प्राइवेट बसों की तुलना में ज्यादा है, तभी तो सरकारी बसें खाली चल रही हैं। आज चंद किलो राशन देकर जनता के ध्यान को भटकाया जा रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी शिक्षा और चिकित्सा पर ज्यादा ध्यान देती थी। आज युवाओं को यह प्रण लेना होगा कि हमें राशन लेने वाला बनना है, या राशन देने वाला। यदि अधिकारी बन जाओगे, तो राशन स्वयं वितरित करोगे। भाजपा सरकार बाली की तरह काम कर रही है, वह सामने वाले की आधी शक्ति को खींचकर उसे नष्ट कर देती है। कोरोना काल में जहां दुनिया महामारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन लगवा रही थी, तब मोदीजी जनता से थाली पिटवा रहरे थे। हमें ऐसी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। अब फैसला आपके हाथ में है। 193 विधानसभा अमृतपुर के सेक्टर 32 बराकेशव के बूथ संख्या-319, 320, 321, 332 में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन अभय यादव, शिव शंकर शर्मा जिला सचिव, नीलम सिंह जिला सचिव महिला सभा, सुनीता शाक्य उपाध्यक्ष महिला सभा, दीक्षा शाक्य जिला सचिव महिला सभा, डॉ0 नवरंग सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, अनुराग यादव लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष, अमित कठेरिया, अमन सूर्यवंशी, नाहर सिंह यादव, भोला यादव, दर्वेश सिंह यादव पूर्व प्रधान सितवनपुर पिसू, नंद किशोर यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, वरन सिंह यादव, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश का भविष्य अखिलेश यादव के हाथों में ही सुरक्षित- डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव
