फर्रुखाबाद/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने घर के अंदर बंधक बनाकर युवती से छेड़छाड़ व अभद्रता की। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे युवती व उसके नाबालिग भाई घायल हो गये। पीडि़ता ने दबंगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाना क्षेत्र के ही गांव अमलैया आशानंद निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामकुमार के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देखकर कहा कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। २५ मई की शाम युवती अपने छोटे भाइयों के साथ दूसरे घर में ताला लगाने गयी थी। वहां पहले से घात लगाये बैठे आरोपियों ने मकान के अंदर बंधक बना लिया और छेेड़छाड़ व अभद्रता की। जब छोटे भाइयों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई की। जिससे दोनों भाई घायल हो गये। पीडि़ता के शोर मचाने पर युवती की मां अन्य पुत्रों के साथ मौके पर पहुंची और आरोपियों से उपरोक्त कृत्य का विरोध किया, तो आरोपियों ने परिजनों के साथ ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। जिससे सभी लोग घायल हो गये। घटना की सूचना बड़े पुत्र ने डायल ११२ पुलिस को दी। जिस पर आरोपी देख लेने की धमकी देकर फरार हो गये। पीडि़ता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
युवती को बंधक बनाकर की छेड़छाड़, नाबालिग भाइयों को पीटा
