जीजा के घर आई युवती रात्रि में पेड़ पर चढ़ी, पुलिस ने उतारा

 अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। बीते दो दिन पूर्व जीजा के घर आई युवती अचानक आधी रात को पेड़ पर चढ़ गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और रेस्क्यू के बाद युवती को सकुशल नीचे उतारा।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम सलेमपुर निवासी रामरतन की 17 वर्षीय पुत्री सीमा उर्फ शीतल बीते दो दिन पूर्व बहनोई अवधेश पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम अलीगढ़ के घर बीते दो दिन पूर्व आई थी। सीमा मानसिक रूप से कुछ कमजोर है। बीती रात लगभग 12 बजे सीमा घर के पास खड़े नीम के पेड़ पर चढ़ गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व दमकल को सूचना दी और बमुश्किल उसे नीचे उतारा। उप निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सीमा मानसिक रुप से विक्षिप्त है। वह अपने जीजा के यहां दो दिन पूर्व आई थी। परिजनों को सीमा को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *