छात्रा का वीडियो वायरल करने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर की छत पर पढ़ाई कर रही इंटर की छात्रा का पड़ोसी युवक ने वीडियो बनाकर मोबाइल पर डाल दिया। भाई के विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर पालतू कुत्ते से कटवाया। पीडि़त भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सितावनपुर पिसू निवासी आकाश कुमार शर्मा पुत्र योगेश कुमार पंत शर्मा ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 4 तारीख को उसकी 16 वर्षीय बहन कुमारी काजल जो कि इंटर की छात्रा है। वह अपनी छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी, तभी आरोपियों ने अपनी छत से उसका वीडियो बनाया और मोबाइल पर डाल दिया। जब पीडि़त परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तो पीडि़ता का भाई आरोपीगणों के घर शिकायत करने गया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर बचाने गई पीडि़त की मां को भी पीटा। इसके बाद मां बेटे को अपने पालतू कुत्ते से कटवाया।
जिससे उनके काफी चोटें आयी हैं। पीडि़त युवक ने थाना नवाबगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपी शिबू पुत्र दीपू कुमार, अंशुल कुमार, बबलू कुमार पुत्र दीपू, बॉबी, शनि पुत्रगण बबलू कुमार, उदय कुमार, टीटू पुत्रगण मचल सिंह के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर आरोपीगणों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *