सरकार हर पल लोगों के सेवा भाव में लगी रहती है उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी

हरदोई, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के अंतर्गत ब्लाक पिहानी के ग्राम अमिरता में प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए कम्बलों का पात्र व्यक्तियों में वितरण किया।
अमिरतामें कम्बल वितरण करते हुए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उनकी सरकार सेवा भाव से कार्य कर रही है।सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि योजनाओं का लाभ सभी पत्रों तक पहुंचे।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी,ब्लॉक प्रमुखपिहानी कुशी बाजपेयी,मण्डल अध्यक्ष श्रवण वर्मा, बूथ अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा व शिशुपाल, प्रधान श्यामू पाल,प्रधान प्रमोद कुशवाहा, पूर्व प्रधान पुष्पेन्द्र वर्मा, राजकिशोर मिश्रा,अनिल शर्मा, आनन्द मिश्रा,राधाकृष्ण मिश्रा, अखिलेश तिवारी,नरवीर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *