बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी धरोहर है: इलियास मंसूरी

 पूर्व जेल विजिटर मोहम्मद हसीन खान को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार संगठन में पुराने समाजवादियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने पूर्व जेल विजिटर व सभासद के रुप में दायित्वों का निर्वाह्न करने वाले मोहम्मद हसीन खान के घर पहुंचकर माल्यार्पण कर शाल ओड़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इलियास मंसूरी ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान हमारी धरोहर है। मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता ने बताया कि मोहम्मद हसीन खान ने जिला सचिव रहते हुए पार्टी में काम किया और जेल विजिटर रहे और सभासद के रुप में भी सेवायें दी। वह राजनैतिक आंदोलन में भाग लेते हुए जेल गये। नेता जी ने उन्हें जेल विजिटर बनाकर सम्मान दिया था। उनके समाजिक नैतिकता के रुप में उन्हें सम्मानत किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले २०२७ में सपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर अफजाल अहमद फारुकी, चांद मोहम्मद खान, बृजेश पाल, मुदस्सर खान, रामपाल सिंह, शिव शंकर शर्मा, मुजाहिद अंसारी आदि लोग मौैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *