क़ायमगंज, समृद्धि न्यूज़। बीते दिनो ग्राम पंचायत सचिव का रिश्वत लेते व शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था। ग्राम पंचायत सचिव शराब के आदि के अलावा भ्रष्टाचार जैसे कई गम्भीर आरोप ग्रामीणों ने लगाये थे। सचिव द्वारा खुलेआम शराब पीने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसका समाचार समृद्धि न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान लेकर डीडीओ ने सचिव को निलम्बित की कार्यवाही की।
व्लाक कायमगज की ग्राम पंचायत रायपुर चिनघटपुर, इकलहरा, कमलाईपुर अदि ग्राम पंचायतो मे तैनात ग्राम पंचायत सचिव जयवीर पर उनकी ही ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शमी खाँ सहित इकलहरा ग्राम प्रधान जायरा वेगम ने आवास जॉच वं विकास कार्य कराये जाने के नाम पर तय की गई धन राशि -40 – हजार रु० रिश्वत बतौर कार्यालय परिसर मे लिए जाने का आरोप लागते हुए प्रधान शमी खा व जायरा वेगम ने मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा से शिकायत की थी। जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने दो लोगो की टीम गठित कर जॉच जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय व कायमगज बीडीओ राजेन्द्र प्रसाद को जाँच सौंपी थी। जाँच रिपोर्ट के आधार पर डी०डी०ओ श्याम कुमार तिवारी ने बताया की सचिव जयवीर को दण्डित करते हुए निलम्बित कर दिया गया है।
