समृद्धि न्यूज की खबर का असर…..मनरेगा कर्मचारियों का साल भर से रुका मानदेय मिला

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के प्रयास से मनरेगा कर्मचारियों का साल भर से ज्यादा का रुका हुआ मानदेय मिल गया। जिससे कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी दिखायी दी।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय के मनरेगा कर्मचारियों को वेतन न मिलने की शिकायत को समृद्धि न्यूज़ अखबार ने कई बार प्रकाशित किया। जिसको जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संज्ञान में लिया। जिलाधिकारी के अथक प्रयास से शुक्रवार को मनरेगा कर्मचारियों का एक साल से ज्यादा समय से रुका हुआ मानदेय उनके खातों में डाल दिया गया।० जिस पर मनरेगा कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं विकास खंड नवाबगंज के मनरेगा कर्मचारियों ने जिला अधिकारी की प्रशंसा की। इस मौके पर मनरेगा योजना के रोजगार सेवक ब्लॉक अध्यक्ष सरजू यादव, कर्मवीर राजपूत, रामरूप, गुड्डी देवी, अर्चना, विपिन कुमार, पुष्पेंद्र सिंह सहित एपीओ मनरेगा गौरव दिवाकर तथा समस्त तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *