कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सभासदों की शिकायत पर नगर पालिका कार्यालय में जांच करने पहुंचे अतिरिक्त उपजिलाधिकारी गजराज सिंह ने पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में हुए कार्यों और की गई शिकायतों के बारे में जांच की। उनके साथ में अधिशासी अभियंता आरईएस विभाग विनाद कुमार, एसटीओ अखिलेश आदि रहे और विभिन्न बिन्दुओं पर जांच की तथा दीनदयाल उपाध्याय प्रथम प्रकाश योजना एवं अन्य योजनाओं से किए गए पुलिया से दमदमा प्रकाश व्यवस्था, पुलिया से फू्रट फैक्ट्री तक पथ प्रकाश व्यवस्था, शिवाला से शमशान घाट तक प्रकाश व्यवस्था की जांच की। इस दौरान सभासद आमिर खान, सत्यपाल लोधी, नरेश पुजारी, दीपक शुक्ला, मुकेश गिरी मौजूद रहे।
शिकायतों की जांच करने नगर पालिका पहुंची जांच टीम
